बाइक सवार युवक से छीना झपटी

Crime Una

DNN ऊना 

पुलिस थाना ऊना के तहत देहलां के समीप दो अज्ञात युवकों द्वारा एक बाइक सवार युवक के साथ छीना झपटी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक पीडित का पर्स व 19500 के लगभग नकदी ले गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हरोली के पालकवाह बिवासी मनजीत सिंह ने बताया की वह बाइक पर सवार होकर उना की तरफ आ रहा था देहलां के समीप पहुंचने पर दो अज्ञात युवकों ने इसे रोका और मारपीट की व पर्स व नकदी छीन ली। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News