बाइक दुर्घटनाग्रस्त 1 की हुई मौत

Arki Crime

दाड़लाघाट (आशीष)
थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक व्यक्ति की बाइक स्किट होने से मृत्यु हो जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार मांगू में मोबाइल रिपेयर की दुकान करता था। रात के समय वह अपने बाइक से जा रहा था। अचानक उसकी बाइक मलावण के पास स्किट हो गई तथा कमलेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सुबह कोई व्यक्ति मालवण से गुजरा तो उसने वहां बाइक को गिरा हुआ देखा। कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति भी गिरा था। घटना की जानकारी इस व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक चालक को काफी चोटें आई थी, जिसे अर्की अस्पताल के लिए भेज दिया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News