बस में हार्ट अटैक एक व्यक्ति की मौत

Arki Crime Solan

DNN अर्की (भाटिया)

रोहड़ू-धर्मशाला एचआरटीसी बस में हार्ट अटैक आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि आज कराडाघाट के पास रोहडू धर्मशाला बस में हृदय गति रुकने से जुल्फी राम निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर की मौत हो गई । वह अपनी पत्नी के साथ गलोग में अपने रिश्तेदारी में गए थे। गलोग से वह बिलासपुर की ओर रोहड़ू धर्मशाला एचआरटीसी बस में आ रहे थे तथा 11:45 के लगभग कराडा घाट के पास  बस में उनकी हृदय गति रुकने से  मौत हो गई । बस के चालक व परिचालक ने उसे स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट  में लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक का अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

News Archives

Latest News