DNN बद्दी
हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग डीलर एसोसिएशन की प्रांत इकाई ने सीएम रिलीफ फंड में दो लाख 11 हजार रुपये का अंशदान दिया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष केतुल सेठ, महासचिव अंकुश सिंगला व सलाहकार प्रदीप गर्ग ने बताया कि मु यमंत्री दिन रात एक करके राज्य को विकास की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश व बीबीएन के उद्योग को विभिन्न सहुलियतें मिली है जिसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। इसके अलावा जयराम सरकार ने कई नीतियों का सरलीकरण भी किया है। उन्होने कहा कि फार्मा उद्योगों के विकास में बल्क ड्रग डीलरों का बहुत ज्यादा योगदान है जो कि हर प्रकार का दवाओं का कच्चा माल हिमाचल में ही उपलब्ध कराती है। एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व के तहत मु यमंत्री रिलीफ फंड में 2.11 लाख रुपये का अंशदान दिया है। सीएम ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देन के लिए हिप्र बल्क ड्रग डीलर एसोसिएशन का आभार जताया है। उन्होने कहा कि यह राशि अति जरुरतमंद व निर्धन लोगों के उत्थान में खर्च की जाती है। कार्यक्रम में दून के विधायक परमजीत सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिमाचल बल्क ड्रग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष केतुल सेठ, महासचिव अंकुश सिंगला, राकेश बंसल, सलाहकार प्रदीप गर्ग, रोहित बंसल, डी के तिवारी, आकाश गुप्ता, प्रदेश भाजपा सदस्य डा श्रीकांत शर्मा, कैप्टन डीआर चंदेल, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा राजेंद्र कुमार धीमान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।















