बलदेव ठाकुर, विवेकानंद परिहार व निर्मला ठाकुर हो सकते हैं कांग्रेस के जिला परिषद के प्रत्याशी

Politics Solan

DNN सोलन

कांग्रेस सोलन जिला परिषद के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर सकती है। इसको लेकर इन दिनों बैठकों का दौर चला हुआ है। गत दिवस कंडाघाट में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कई कांग्रेसी शामिल रहे। विधायक धनीराम शांडिल की उपस्थिति में इस बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिनमें आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। वही इस बैठक में सलोगडा वार्ड से बलदेव ठाकुर, कुनिहार वार्ड से विवेकानंद परिहार व सिरीनगर से निर्मला ठाकुर को जिला परिषद का चुनाव लड़ाने के लिए चर्चा की गई और लगभग सभी ने इन नामों पर सहमति जताई। इसके बाद हाईकमान ही प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी करेगा

News Archives

Latest News