बर्फ में मस्ती कर लम्हो को यादगार बना रहे पर्यटक

Himachal News Kullu Others
DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
नव वर्ष की संध्या को लेकर पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियो का लगातार आना जारी है। मनाली के पर्यटन स्थल ताजा बर्फबारी से निखर उठे है। सोलंगनाला मैदान में सैलानियो का मेला लग गया है। सैलानी बर्फ की अनेको साहसिक खेलो का आनंद ले रहे है। हालांकि ट्रफिक जाम सैलानियो की दिक्कत का कारण बन हुआ है लेकिन बर्फ की सफेदी सैलानियो की थकावट को दूर भगा रही है। मनाली सोलंगनाला मार्ग में कुलंग गांव के पास वाहन स्किट हो रहे है। हल्की चढ़ाई भी वाहनो की समस्या को बढ़ा रही है जिस कारण  सुबह के समय इस मार्ग पर ट्रफिक जाम भी लग रहा है। शुक्रवार को भी नेहरुकुण्ड के पास सुबह के समय घण्टो ट्रफिक जाम लगा रहा। शुक्रवार को 800 से अधिक वाहनो ने सोलंगनाला पर्यटन स्थल का रुख किया। पर्यटक वाहनो को बढ़ी संख्या ने सोलंगनाला में भी ट्रफिक समस्या पैदा कर दी। सोलंगनाला बर्फ की सफेदी से चमक उठा है। शुक्रवार को हजारो सैलानियो ने सैलानियो ने खिली धूप के बीच सोलंगनाला में दिन भर बर्फ के ऊपर खेलने का आनंद लिया। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि पर्यटन स्थलों में सैलानियो का मेला लग गया है। उन्होंने बताया कि सोलंग मैदान सहित अंजनीमहादेव और फातरु में भी सैलानी दस्तक दे रहे है। स्की हिमालया की मैनेजर निर्मला ने बताया कि सैलानी रोपवे का आनंद लेते हुए फातरु की वादियों में दस्तक दे रहे है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सोलंग में  सैलानियो का मेला।लग गया। सैलनियो ने विभिन्न साहसिक खेलो का आनंद लिया।

News Archives

Latest News