DNN बद्दी
जिला पुलिस बददी ने एस.एच.ओ. बरोटीवाला बहादुर सिंह के नेतृत्व में बरोटीवाला कॉलेज से ट्रैफिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया व कालेज के छात्र-छात्राओं की टीम के साथ बरोटीवाला-हरिपुर चौक पर आए व छात्रों को ट्रैफिक नियमों व इनकी अनुपालना के बारे विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में कालेज पिं्रसिपल रजनी वालिया विशेष रूप से उपस्थित रही । इस दौरान छात्रों के साथ मिलकर बरोटीवाला कालेज से लेकर बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। इससे पहले बरोटीवाला पुलिस ने बरोटीवाला कॉलेज में एक जागरूकता शिविर लगाया व छात्रों के विस्तार से ट्रैपिुक नियमों के बारे में समझाया। एस.एच.ओ. बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अनुपालना व लोगों को इसके बारे में जागरूक करने मात्र से ही आप कई जिंदगियां बचा सकते हो। सीट बैल्ट लगाने व हैल्मेट पहनने में युवा शर्म महसूस करते हैं जो कि सबसे अधिक खतरनाक है। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग, ट्रिप्पल राईडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना ,रैड लाईट करोस करना , नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को देना , आदि ऐसी गलतियां है जिसे सुधारने मात्र की जरूरत है। इससे न केबल ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उसके बाद पुलिस की टीम छात्रों के साथ बरोटीवाला-हरिपुर चौक पर आई व सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।


















