बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोगरी में स्वास्थ्य जांच शिविर

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
14जून। जिला रेडक्रास सोसायटी कुल्लू  व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से लग घाटी की ग्राम पंचायत मानगढ़ के बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोगरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है है।
 सहायक आयुक्त  शशिपाल नेगी ने बताया कि 16 जून, 2023 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4  बजे तक ग्राम पंचायत मनगढ़,  के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोगरी  स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत मनगढ़, मशना एवं धुनखरी गाहर के आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में   आर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र विशेषज्ञ एवं विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी ।
 शिविर में मरीजो को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी।
शशिपाल ने बताया कि इस के अलावा शिविर जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र, कुल्लू की टीम विकलांग व्यक्तियों की पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन करेगी। जिनके पास विकलांगता प्रमाण पत्र है। ऐसे व्यक्तियों को विकलांगता प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति साथ लाना आवश्यक है। शिविर में दिव्यांगता के नए मामलों को चिन्हित किया जाएगा आकलन की सुविधा के लिए विकलांगता के नए मामलों की भी पहचान की जाएगी।

News Archives

Latest News