बराण पंचायत में 5.95 करोड़ खर्च करके हर घर को प्रदान किया जाएगाउ नल-गोविंद ठाकुर

Kullu Others

DNN कुल्लू

12 अप्रैल।  मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराण के हर घर को जल सुविधा प्रदान करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 5.95 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को देर सायं ग्राम पंचायत बराण के लोगों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और अगले साल तक सभी घरों में नल और नल में जल सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बराण गांव को एनएच-21 से जोड़कर लोगों की सालों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ की लागत से 17 मील पुल बनकर तैयार हो चुका है। इससे अनेक गांवों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बराण ग्राम पंचायत में करोड़ों के विकास कार्य चले हैं। मनरेगा में लगभग एक करोड़ की विभिन्न योजनाओं के काम जारी हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने नदी के समीप क्रेट वाॅल का कार्य मनरेगा में करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी को कहा। बराण ग्राम पंचायत में बिजली के अपग्रेडेशन पर 30.60 लाख की राशि व्यय की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य जारी है। सामुदायिक भवन का दो लाख की लागत से कार्य किया जा रहा है। लाली देवी के घर से सुभाष के घर तक एम्बुलेंस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। खेल के मैदान का कार्य भी चला है।

News Archives

Latest News