बबलू पंडित छत्तीसगढ़ की राजनंद गांव लोकसभा क्षेत्र के आवर्जवर नियुक्त

Himachal News

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित को राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेशों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली ने बबलू पंडित को छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्र राजनंद गांव का आवर्जवर नियुक्त किया है। बबलू पंडित कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अहम सिपहेसलारों में शामिल हैं और उन्हें इंटक में अधिमान मिला है। जानकारी देते हुए इंटक के प्रदेश महासचिव महिमन चंद्र और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि एआईसीसी ने इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित को छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्र राजनंद गांव का आवर्जवर नियुक्त किया है।

News Archives

Latest News