बद्दी से 8 मरीजों को कोविड केयर सेंटर नौणी में शिफ्ट किया

Others Solan
DNN सोलन
जिला सोलन के बद्दी में बीते दिनों आए 19 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 8 मरीजों को कोविड केयर सेंटर नौणी में शिफ्ट किया गया हैं। इन आठ मरीजों का उपचार यहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन कोरोना संक्रमित मरीजों को मंगलवार देर रात बद्दी से कोविड की सेंटर नौणी में शिफ्ट किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि आठ मरीजों को कोविड केयर सेंटर नौणी में शिफ्ट किया गया है और सोलन स्वास्थ्य की टीम की निगरानी में रखे गए हैं।   बता दें कि सोमवार को जिला सोलन के बद्दी में एक साथ कोरोना वायरस से संक्रमित 19 मरीज आए थे। मरीजों की पुष्टि होने के बाद इन्हें ईएसआई अस्पताल काठा (बद्दी) के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन मंगलवार इनमें से आठ मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा फार्मर होस्टल नौणी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 59 पहुंच गया है। इनमे से एक्टिव केस 28 है, जबकि 31 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर रिकवर हो चुके है।

News Archives

Latest News