DNN बददी (चड्ढा)
सोलन जिला के बददी में विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने एक महिला पुलिस कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके पर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि एक गुमशुदगी के मामले में महिला पुलिस कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रही थी और शिकायत पर विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की है।
महिला पुलिस कर्मचारी को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।















