बद्दी में एक युवक पर डंडों रॉडों से किया हमला

Baddi + Doon Crime
DNN बद्दी (किरण)
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में  रंजिश के चलते एक युवक पर डंडों और रॉडों से हमला किया। साथ रहते कुछ लोग उसको न बचाते तो चेतन शर्मा की जान भी जा सकती थी ।  एक हफते के बीच यह दूसरी वारदात है जिससे बददी के नागरिकों में खौफ बढता जा रहा है। इससे पहले गत रविवार को चक्कां रोड पर एक कारोबारी की गाडी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। अब इस दूसरी घटना में आरोपियों ने कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए सरेआम युवक को  रॉडों से अपना शिकार बनाया।
जानकारी के अनुसार चेतन शर्मा निवासी वार्ड नंबर दो दूध लेने शीतलपुर रोड पर जा रहा था। जैसे ही सुबह साढे 8 बजे चेतन अपने बाईक पर शमशानघाट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक मारुति कार ने उसको जोरदार टक्कर मारी जिससे वह वहीं गिर पडा। इससे पहले वो संभलता तो कार से उतरे युवकों ने डंडों और रॉडों से हमला किया। एक रॉड चेतन के सिर में लगी तो वह अचेतन होकर वहीं गिर पड़ा।पेशे से अधिवक्ता चेतन को मरा हुआ समझकर आरोपी फरार हो गए। आस पास रोड पर चल रहे लोगों ने चेतन को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बददी पहुंचाया जहां से उसको सैक्टर 32 चंडीगढ भेजा गया।  डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी  है। आरोपियों को शीघ्र पकड कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। उन्होने कहा कि हमले में तलवारों का नहीं बल्कि राडों का प्रयोग हुआ है।

News Archives

Latest News