डीएनएन बददी
जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या उसका गला रेत कर की गई। साथ ही उसके सिर पर भी वार किए गए। घटना बद्दी की थाना पंचायत की डोरियों के जंगल में घटी। मृतक युवक बिहार का रहने वाला है और यहां के एक उद्योग में ठेकेदार के पास कार्य करता था। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक थाना गांव में अपने पिता सत्य नारायण भगत के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह वह नाइट ड्यूटी करने के बाद वह वापस अपने कमरे पहुंंचा और वहां से अचानक गायब हो गया। पिता भी ड्यूटी से आने के बाद उसे खोजा लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला। शनिवार दिन के समय प्रवासी कामगार डोरियां के जंगल में लकड़ी लेने गए तो उन्होंने शव देखा। जिसकी सूचना उन्होंने साथ लगती कंपनी को दी। कंपनी के संचालकों ने बद्दी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बद्दी से एसपी गौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा हत्या को कारणों का पता लगाने में जुट गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
