18 सितम्बर। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत बजौरा के वार्ड संख्या 4 को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 4 में कुछ दिन पूर्व कोविड-19 का मामला सामने आया था और बजौरा ग्राम पंचायत का वार्ड नम्बर 4 राष्ट्रीय राजमार्ग से पश्चिमी क्षेत्र तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था जबकि ग्राम पंचायत बजौरा का वार्ड संख्या 6, ग्राम पंचायत मशगान का वार्ड नम्बर 1 तथा ग्राम पंचायत कलैहली का वार्ड नम्बर एक को बफर जोन बनाया गया था।
इन वार्डों में एक्टिव केस फाईंडिग कैम्पेन के दौरान कोई भी नया मामला कोरोना का नहीं आया है। इसलिए उक्त वार्डों को कंटेनमेंट व बफर जोन से मुक्त कर दिया गया है। अब इन वार्डों में पूर्व की भांति सभी प्रकार की छूट होगी जिसमें आवाजाही व अन्य गतिविधियांे का संचालन शामिल है। 
















