DNN हमीरपुर
हमीरपुर में एक टिप्पर खाई में गिर गया। घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नादौन में हुआ। इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को तुरंत 108 एंबूलेंस में नादौन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार नादौन के कड़साई के पास बजरी लेकर जा रहा टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक संजीव कुमार और राज किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। नादौन पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।