बजरंग दल ने कसौली में 1,000 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

Kasauli Others Solan

DNN कसौली (किरण पंवर)

सावन माह के शुरू होते ही कसौली के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमीत राणा की अगुवाई में पौधा रोपण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह जानकारी बजरंग दल के जिला सह संयोजक संजीव पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि बजरंग दल ने जिला में सुन्दर स्वच्छ वातावरण को लेकर सावन के इस पावन माह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष में भी पौधा रोपण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसको लेकर कसौली में बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमीत राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा कसौली में पौधा रोपण किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा सुन्दर सजावटी छायादार व फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता अमीत राणा ने बताया की क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा 550 पौधे लगाए जा रहे है। जिसमें 100 पौधे फलदार है, संगठन कसौली में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । इस मौके पर उनके साथ पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश जैन, राजेश जैन, अभिनव शर्मा, देविंद्र यादव, आदित्य जैन, सुमित जैन, कुनाल, प्रदीप धारी, यादवेन्द्र यादव,केशव कोशिक, चन्द्र प्रकाश, अमृत आदि उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News