बंजार के धाऊगी ग्राम पंचायत के कुछ क्षेत्र कंटनेमेंट और बफर जोन घोषित

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 

04 अगस्त। बंजार की ग्राम पंचायत धाऊगी में कोरोना संक्रमण का एक मामला आने के बाद इस पंचायत के कुछ क्षेत्रों को कंटनेमेंट और कुछ को बफर जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा की ओर से इस संबंध में जारी आदेशों के अनुसार पंचायत के बनेहनी,  धाऊगी, तिगला और कलोगी गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी पंचायत के सेरी और रवाड गांव को बफर जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्रों को संक्रमण के खतरे को देखते हुए पूरी तरह सील किया गया है।

इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और मेडिकल आपातकाल में तैनात व्यक्ति और वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों और व्यक्तियों के आवागमन की मनाही है। जिला दंडाधिकारी की तरफ से जारी आदेशों को अनुसार कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की होम डीलिवरी प्राधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति न तो पैदल न ही वाहन द्वारा व्यर्थ में इधर उधर घूम सकता है न ही किसी सार्वजनिक रास्ते या स्थान पर खड़ा हो सकता है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी माने जाएंगे। इन आदेशों की उल्लंघना करते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News