फेस रीडिंग बायोमेट्रिक मशीन से अब लगेगी नगर निगम में हाजिरी

Others Solan

DNN सोलन

सोलन नगर निगम में कर्मचारियों की उपस्थिति सही समय पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम में अब कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक तरीके से लगेगी। नगर निगम बनने के बाद अब इस प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।
इस संबंध में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त आदेश जारी किए हैं और अप्रैल महीने से नगर निगम व्यवस्था लागू की जा रही है। बात यह है कि नगर निगम में फेस रीडिंग बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई है और कर्मचारियों को अब नगर निगम पहुंचने पर सबसे पहले इस बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगानी होगी अपने आदेशों में संयुक्त आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी लगाता है तो उस परिस्थिति में केवल बायोमेट्रिक मशीन में अंकित उपस्थिति को ही मान्य माना जाएगा और उसी आधार पर मासिक वेतन की गणना की जाएगी।

जानकारी के अनुसार नगर निगम में कर्मचारियों कि सही समय पर उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से नगर निगम में अब यह व्यवस्था की गई है। नगर निगम में अब धीरे-धीरे कर्मचारियों का स्टाफ बढ़ता जा रहा है । पुराने पक्के कर्मचारियों के अलावा यहां पर आउटसोर्स कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रखे गए हैं ऐसे में सभी कर्मचारी सही समय पर कार्यालय पहुंचे इस उद्देश्य से नगर निगम के अधिकारियों ने फेस रीडिंग बायोमैट्रिक मशीन लगाई है जिसके माध्यम से ही अब हाजिरी लगेगी नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सही समय पर ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करवाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

News Archives

Latest News