फिर हिली धरती भारत में भी महसूस हुए झटके

National/International Others

दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर स्केल पर मापी गई है। भूकंप का केंद्र काबुल से 182 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके श्रीनगर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के करीब महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए। अभी तक किसी नुकसान होने की खबर नहीं है।

भूकंप के दौरान लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागते नजर आए। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 4 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप के झटके शिमला, मंडी, कुल्लू, सुंदरनगर में लोगों ने महसूस किए।

News Archives

Latest News