DNN बद्दी
बद्दी-नालागबढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर एक बुलेट बाइक के डस्टर कार से टकराने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक गौरव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल हालत में घायल को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई. रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरव बद्दी में नौकरी करता था। जबकि सुरेश चंडीगढ़ में सर्वेयर था तथा मनीष नौकरी की तलाश में यहां आया हुआ था। यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि हुआ। हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील के होड़ गांव के सुरेश कुमार पुत्र जगदीश व मनीष कुमार पुत्र ईश्वर एक अन्य साथी गौरव के साथ बुलेट पर सवार हो कर बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह किशनपुरा पहुंचे तो दूसरी ओर से एक डस्टर गाड़ी से टकरा गए।
इस जोरदार टक्कर से सुरेश व मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका एक अन्य साथी गौरव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल हालत में उसे पहले 108 एबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि घायल युवक अभी बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


















