फर्जी पत्रकारों पर लगाम कसने की मांग

Baddi + Doon Others

डीएनएन बददी
प्रैस कलब बद्दी की मासिक बैठक कलब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह ठाकुर व कोषाध्यक्ष सचिन बैंसल ने बताया कि सर्वप्रथम क्लब के द्विवार्षिक अधिवेशन बारे विस्तार से चर्चा हुई जिसमें नई टीम का गठन किया जाएगा क्योंकि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव अधिकारी ने आज से ही आचार संहिता भी लागू कर दी। मार्च में के पहले सप्ताह में आयोजित हो रहे बीबीएन क्रिकेट लीग में प्रैस कलब बददी की टीम उतारने का निर्णय लिया गया जिसमें सुरेंद्र शर्मा को कप्तान व सचिन बैंसल को उप-कप्तान एवं आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया। शीघ्र ही 15 सदस्सीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी। कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में 11 फरवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय उत्तर क्षेत्र पत्रकारिता प्रशिक्षण वर्ग में प्रैस कलब बददी के कुछ सदस्यों को प्रशिक्षण हेतू भेजने पर सहमति बनी ताकि नए पत्रकारों का सर्वांगीण विकास हो सके जिसकी अगुवाई अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा करेंगे। इसके अलावा प्रैस अवार्ड 2018 को आयोजित करने पर सहमति बनी जिसमें बीबीएन में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष ने कहा कि प्रैस कलब बददी का समस्त लेखा जोखा पारदर्शिता के पैमाने पर खरा उतरे इसी निमित्त किसी सी.ए से संगठन का आडिट कराया जाएगा। इसके लिए बददी के एक प्रतिष्ठित सी.ए को अधिकृत करके उसे आडिटर के रुप में क्लब में नियुक्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सदस्यों की लंबित पड़ी फीसों को जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया ताकि बैलेंस शीट बनने का रास्ता साफ हो सके। बददी बरोटीवाला में कार्य कर रहे फर्जी पत्रकारों पर लगाम कसने का आग्रह एसपी बददी से किया गया। बीबीएन में कई ऐसे वाहनों पर प्रैस लिखा हुआ है जिनका प्रैस से कोई दूर पार का नाता तक नहीं है। कलब के निष्क्रिय पदाधिकारियों को रखने या हटाने का निर्णय अनुशासन समिति के समक्ष छोड दिया गया और यह समिति दो हफते में अपनी रिपोर्ट कार्यकारिणी के समक्ष रखेगी जिस पर हाऊस उचित फैसला लेगा। कलब की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्य पवन कुमान ठाकुर का हाऊस ने तालियों से स्वागत किया। नालागढ़ उपमंडल के नए एसडीएम के समक्ष मीडिया जगत से जुड़ी समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा ताकि बददी में प्रैस भवन का निर्माण भी हो सके।

News Archives

Latest News