फर्जी कृषक प्रमाण पत्र पर खरीदी जमीनें अब हुई FIR

Crime Solan

DNN सोलन
फर्जी कृषक प्रमाण पत्र पर ऊना व सोलन में जमीनें खरीदने के मामले में विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो सोलन ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगामी समय में राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी लपेटे में आ सकते है।
विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीएसपी संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंचकूला निवासी नंद किशोर के खिलाफ ऊना व सोलन में जाली कृषक प्रमाण पत्र पर जमीन खरीदने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच में पाया गया कि यह प्रमाण पत्र फतेहपुर में इसी नाम के एक अन्य व्यक्ति के नाम पर तैयार किया गया और इसके आधार पर नंद किशोर ने ऊना व सोलन के बददी में जमीनें खरीदी गई।

News Archives

Latest News