फरार कैदी बनारस से गिरफ़्तार

Crime Himachal News

DNN नाहन

कैदी फरारी मामले में सिरमौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 4 दिन के भीतर ही सजायाफ्ता कैदी को बनारस से गिरफ़्तार कर लिया है। कैदी पर काबू पाते ही सिरमौर पुलिस ने राहत की सांस ली है। 12 जून की सुबह करीब 7 बजे केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहा हत्या का दोषी लक्ष्मण पटेल उपचार के दौरान डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से पुलिस की कस्टडी से फरार होने में कामयाब हो गया था। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी फरारी मामले में 4 पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस की कई टीमें कैदी के सर्च अभियान में जुट गई। पुलिस की टीमों ने पंजाब, हरियाणा, यूपी के कई हिस्सों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि फरार कैदी अपने घर जाने की तैयारी में था। लेकिन शुक्रवार को बनारस पहुंची टीम ने फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया। संभावना है कि शनिवार की शाम तक फरार कैदी को वापस नाहन पहुंचाया जाएगा। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने कैदी को बनारस से गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

 

 

News Archives

Latest News