फतेहपुर में 5 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

Kangra Others

DNN धर्मशाला

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 05 फरवरी, 2020 कोे रेहन स्टेडियम फतेहपुर में प्रातः 9 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रदेश की नामी ओद्यौगिक इकाईयां भाग लेंगी। तकनीकी और अति कुशल, आईटीआई, डिप्लोमा धारक, स्नातक और अकुशल कामगारों का चयन कर मौके पर ही चयन पत्र जारी किये जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों व उनकी प्रतिलिपियों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सिसयूमे सहित आयोजन स्थल पर पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिये दूरभाष संख्या: 01892.224892 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News