DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड के पास एक निजी होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जायदेव निवासी घोराइ जिला पश्चिमी मेदिनीपुर वेस्ट बंगाल के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार यह एक होटल में कार्यरत था और सुबह अन्य कर्मचारियों ने उसके शव को लटका हुआ देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एस.पी. गौरव सिंह मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है। मृतक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।















