DNN धर्मशाला
प्रख्यात साहित्यकार एवं चिंतक प्रो. सरोज परमार को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंजाब कला साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘आधी दुनिया पंकस अकादमी पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा । हिंदी कविता की सशक्त हस्ताक्षर सरोज परमार को यह पुरस्कार रविवार 25 नवंबर को जालंधर में के.एल.सहगल मैमोरियल हाल में आयोजित होने वाले 22वें वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह में दिया जाएगा।
सरोज परमार के कविता संग्रह ‘समय से भिड़ने के लिए’, ‘घर सुख और आदमी’ और ‘मैं नदी होना चाहती हूं’ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। यह कविता संग्रह उनके उत्कृष्ट लेखन कर्म का अनुपंम उदाहरण हैं। उन्होंने पत्र-पत्रिकाओं के लिए सैंकड़ों निबंध,फीचर,साक्षात्कार एवं लेख भी लिखे हैं। पालमपुर की रहने वाली सरोज परमार अपनी सवेंदनशील रचनात्मक अभिव्यक्ति के जानी जाती हैं। उन्हें उत्कृष्ट लेखन के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा दो दर्जन से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।















