प्री जनमंच गतिविधियां 6 फरवरी को अब पंचायत घर मंडलगढ़ में होगीं आयोजित

Kullu Others

DNN कुल्लू

4 फरवरी।  कार्यकारी उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) कुल्लू मित्रदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले का 22 वां जनमंच 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग में आयोजित किया जाएगा। जनमंच के लिए चयनित की गई ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के माध्यम से प्री जन मंच गतिविधियां 3 फरवरी से शुरू कर दी गई हैं जो कि 13 फरवरी, 2021 तक चलाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत देवगढ़, मंडलगढ़, सिलींगचा व ग्राम पंचायत हुरंग के लोगों के लिए  विभिन्न विभागों के माध्यम से प्री जन मंच गतिविधियां 6 फरवरी को 11 बजे से अब ग्राम पंचायत मंडलगढ़ के प्रांगण में आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि पहले इन पंचायतों के लिए प्री जन मंच गतिविधियां पंचायत घर देवगढ़ के परिसर में आयोजित की जानी थीं।  देवगढ़ पंचायत घर परिसर में पर्याप्त स्थान की उपलब्धदता ने होने की बजह से उपरोक्त पंचायतों के लिए आयोजित की जाने वाली प्री जन मंच गतिविधियों को अब 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत घर मंडलगढ़ के प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

News Archives

Latest News