प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, प्रशासन मौन

Kullu Politics
DNN आनी (चमन शर्मा)
आनी का 12वां इकाई सम्मेलन स्वाधीनता,जनवाद, समाजवाद के झंडे को फहराने के साथ शुरू हुआ। इस सम्मेलन में 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एस एफ आई 12वां इकाई सम्मेलन का उदघाटन जिला सचिव साथी बंटी ठाकुर ने किया। साथी ने देश व प्रदेश की वर्तमान परिस्थिति पर बात रखी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी चल रही है और प्रशासन मौन है।
   इकाई सचिव ने साल भर की संगठन की रिपोर्ट सम्मेलन के समक्ष रखी और संगठन पर चर्चा की गई।इस सम्मेलन को एल सी रामपुर अध्यक्ष साथी नेहा और पूर्व इकाई सचिव साथी पपू ने शुभकामना संदेश दिया।इस सम्मेलन के समापन पर एल सी रामपुर सचिव साथी विक्रम राज ने संगठन की कमजोरियों और भविष्य में उन्हें सुधारने पर बात रखी।
 एस एफ आई इकाई आनी ने 31 सदस्य कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया।जिसमें 11 सदस्यों का सचिवालय चुना गया। सचिवालय में संजु, यशपाल, रेशमा, बॉबी, खुशवंत, योगु,  हंस राज, प्रवीना, अंजना और इकाई सचिव के रूप में ललित और इकाई अध्यक्ष के रूप में  विजय को चुना गया।

News Archives

Latest News