DNN कंडाघाट(लवली )
आर्य समाज कंडाघाट के तीन दिनों तक चल रहे वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन रविवार सुबह आर्य समाज कंडाघाट के सदस्यो द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकली गई जिसमे क्षेत्र के लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस के बाद कंडाघाट की नई धर्मशाला दस बजे सभी सदस्यों द्वारा ओम के झंडे की पूजा करने के बाद स्थापित किया गया। इस के बाद नई धर्मशाला के हाल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभांरभ मंत्री आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हिमाचल प्रदेश शशि किरण गुप्ता द्वारा किया गया। इस के बाद इस उत्सव में आए 6 स्कूलो के बच्चों जिनमे शिमला , सोलन व कंडाघाट स्कूल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व साथ में प्रवचन व उपदेश भी किये गए।
















