प्रधानमंत्री महंगाई पर एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं- प्रतिभा सिंह

Politics Solan

DNN सोलन, 12 अक्तूबर :

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं और उनके दरों से सिर्फ निराशा हाथ लगी है। जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी। आज प्रधानमंत्री उन मुद्दों पर एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई व युवाओं को रोजगार देने की बात किया करते थे, लेकिन इस मुद्दे पर भी कोई बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का दौरा प्रधानमंत्री पहले भी चार-पांच बार कर गए हैं लेकिन उन्होंने हिमाचल प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 5 वर्ष के कार्यकाल में भी हिमाचल प्रदेश में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ है जिस का गुणगान वे कर सकें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें सुनने के लिए अब लोगों में बड़ा भारी उत्साह नहीं रह गया है वे उनकी सारी बातें सुन और समझ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी।
बुधवार को प्रतिभा सिंह ने सोलन शहर के ठोडो मैदान का निरीक्षण भी किया। यहां पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 14 अक्टूबर को रैली होने जा रही है।

News Archives