DNN सोलन
कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना का फायदा सबको होगा। देश की बिगड़ चुकी अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यह योजना डीजल, पेट्रोल का काम करेगा। इस योजना का पैसा महिलाओं के खातों में आएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट को 7 रेस कोर्स में ताला लगाकर बंद कर दिया था। ऐसी उन्हें एस.पी.जी. से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सरकार बनने पर दो बजट पारित किए जाएंगे। एक आम लोगों के लिए होगा दूसरा किसानों के लिए होगा।
युवाओं को अपने नए कारोबार को स्थापित करने के लिए शुरू में सरकार विभागों से अनुमति सहित अन्य पंजीकरण करने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। कोई भी युवा काम शुरू करने के 3 साल बाद जब उसका काम चल पड़ेगा तब उसे सरकार के पास पंजीकृत करवा सकता है। उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री को खुली चुनौती दी कि वे भ्रष्टाचार पर डिबेट के लिए 15 मिनट दे। मैं सिर्फ 5 सवाल करूंगा। आप 4 घंटे ले लो मेरे सामने टिक नहीं पाओगे।















