प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

18 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन द्वारा गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर चिल्ड्रन पार्क सोलन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर सांय के समय घी के 71 दीये जलाए।
इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के राष्ट्र सेवा को समर्पित 20 वर्ष के सेवाकाल को स्मरण करते हुए 20 किलो लड्डू वितरित कर खुशियां मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने भारतीय जनसंघ के नेता एवं भाजपा के वरिष्ठतम नेता अमरनाथ बंसल, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नरदेव बड़ोला को जैकेट, टोपी व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इन नेताओं की पार्टी के प्रति सेवाओं को याद करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने कहा कि ऐसे समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।
रश्मिधर सूद ने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी हिमाचल के प्रभारी थे तो यह नेता उनके साथ पार्टी संगठन के कार्य में सक्रिय तौर पर जुड़े रहे। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी के साथ पार्टी का कार्य करने वाले वरिष्ठ नेताओं अमरनाथ बंसल व नरदेव बड़ोला को सम्मानित करने के अलावा महिला मोर्चा ने मालरोड सोलन में चना विक्रेता मनोहर लाल के पुत्र मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया।
इससे पहले दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया उन्हें फल व मिठाई वितरित की गई।
महिला मोर्चा ने कुष्ठ रोगी अस्पताल में रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित की।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सोलन मंडल अध्यक्ष रिया शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, नगर निगम सोलन की पार्षद सुषमा शर्मा व रजनी गौरव भाजपा महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी तथा जिला और मंडल के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *