प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से कर रही कार्य

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो

7 नवंबर। जलशक्ति, राजस्व, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी  शाहपुर के विश्राम गृह में जल शक्ति विभाग  के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस योजना को आगामी एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के तैयार होने से क्षेत्र की 14 पंचायतों की 31 हजार आबादी को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को सुद्ढ़ करने, कृषि गतिविधियों में विविधता लाने और किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र प्रायोजित सहित सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाएं लाने के साथ-साथ राज्य में चल रही सिंचाई परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।

जल शक्ति मंत्री ने बताया कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत छौंछ खड्ड में तटीकरण कार्य पर 180  करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तटीकरण कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस खड्ड के दोनों बैंक साइड पर कुल 68 किलोमीटर पर तटीकरण कार्य किया जाएगा। इस परियोजना पर अब तक 25 किलोमीटर क्षेत्र में तटीकरण कार्य पूरा कर लगभग 65 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत इस इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 45 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश पूरे देश में अन्य राज्यों की तुलना बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रदेश को तीन किश्तें मिल चुकी और चतुर्थ किश्त की मांग की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण प्रदेश पूरे राष्ट्र में प्रथम स्थान पर है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो के लिए व्यापक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पंहुचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली एवं जनहित में लिए गये निर्णयों की सर्वत्र सराहा जा रहा है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में शिवा परियोजना के माध्यम से अनोखी पहल की गई है। इसके तहत तीन प्रमुख विभाग किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे किसानों को राहत के साथ लोगों को घर के नज़दीक रोज़गार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा हुआ है। प्रदेश सरकार राजस्व मामलों की प्रक्रिया को सरलीकरण करने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि लोगों को शीघ्र राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सके। ठाकुर ने कहा कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। इससे पूर्व ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल-सिंचाई  तथा अन्य विकासात्मक योजनाओं के लिये बजट उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेश सरकार तथा जल शक्ति मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भटियात के विधायक विक्रम जरयाल, एसडीएम कृष्ण कुमार, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुशील जस्टा, अधीक्षण अभियंता एसएस कौशल, अधीक्षण अभियंता सुरेश महाजन, डीएफओ डॉ.संजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता प्रदीप चड्ढा, सुशील कटोच, विशाल जसवाल, अनीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

News Archives

Latest News