प्रदेश में 07 हाई लोड एरिया से आने वाले परिवहन के कर्मियों को भी पेश करनी होगी कोरोना की नेगेटिव रिपोेर्ट 

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

15 अप्रैल। कोरोना वायरस के हाई लोड एरिया से आने वाली परिवहन निगम की बसों के चालक व परिचालक को भी नेगेटिव रिपोेर्ट लानी होगी। बस के बाहरी राज्यों में न जाने के लिए अभी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। यह बात उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस को देखे हुए जारी किए गए नियमों की पालना करना सभी के लिए आवश्यक है और कोविड-19 के 07 हाई लोड वाले राज्यों से आने वालों को नेगेटिव रिपोेर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए चाहे परिवहन विभाग के चालक और परिचालक क्यों न हों। अगर वह भी प्रदेश से बाहर जाते है तो उन्हें भी 72 घंटे पहले की रिपोर्ट लाना भी आवश्यक है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए नियम सभी के लिए नियम एक सामान है। 

सेवाभाव से कार्य कर रहा है परिवहन विभाग 

साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान परिवहन सेवाओं के लिए सेवाभाव से सरकार कार्य कर रही है। इस समय कोरोना के मामले तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और उसको देखते हुए प्रदेश बस में सफर करने के लिए एसओपी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग को घाटे से उबारने के लिए प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बस को चलाने जा रही है, जिसमें खर्च भी कम आएगा। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग के सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है। कभी समय के लेकर ऊपर-नीचे हो जाता है, लेकिन सभी कर्मचारियों को सुविधाएं दी जा रही हैं।

जल्द होने वाली है दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित हुई इन्वेस्टर मीट में करीब 95 हजार करोड़ के एमओयू साइन किये गए थे। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग 13 हजार 500 करोड़ का निवेश किया गया था।  उन्होंने कहा कि अब धरातल पर 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। उद्योग भी लग चुके है और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हम लोग दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए थोड़ी देरी हो गयी है, लेकिन उसका कार्य पूरा हो चुका है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग जल्द ही 10 हजार करोड़ के निवेश के साथ की जाएगी।

उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावानगर

निगम चुनाव के नतीजों पर बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर निगम चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के लिए ठीक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम के नेतृत्व में पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए हैं।  ऐसे में पालमपुर और सोलन में कांग्रेस को बढ़त मिली है, क्योंकि वहां सदर में उनके विधायक हैं।

News Archives

Latest News