DNN शिमला ब्यूरो
03 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में एक ओर मंत्री कोरोना पॉजिटिव निकलें हैं। उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर इस बाबत जानकारी सांझा की है। पूर्व में मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव लोगों के सामने आने के बाद अब प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने कोविड टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आईसोलेट किया है और अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
इस बात की पुष्टि उन्होंने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टैस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो भी कुछ दिनों में उनके संपर्क में आया है वे स्वयं को आइसोलेट करे और अपना टैस्ट करवा















