
DNN सोलन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। इसको लेकर 11 मई को कांग्रेस प्रदेश भर में ब्लाक लेवल पर रैलियों निकालेगी और प्रदर्शन करेगी। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस मामले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजी सैजल ही घेराबंदी भी की। उन्होंने कहा कि सैजल के अपने विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना घटी है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस मामले में एक भी शब्द नहीं बोला है। जबकि उनके कानून व्यवस्था को लेकर बोलना चाहिए था।
अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के अभी तक के कार्यकाल में प्रदेश में रेप के 75 मामले दर्ज हुए है, जबकि 25 मामले हत्या ऐसे गंभीर अपराध के दर्ज हुए है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा ने कहा कि इस गोली कांड के कारण पर्यटन सीजन को भी धक्का लगा है। पर्यटक ऐसे कांडों के बाद प्रदेश की ओर रुख करने से कतराने लगे है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश शर्मा मिक्की ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पिछली बार के बीबीएन दौरे में हुई चूक के बाद सरकार ने रात को ही सोलन जिला के डीसी व बीबीएन के एसपी का तबादला कर दिया था, लेकिन इस मामले में अभी तक सरकार द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।
WATCH VIDEO

















