प्रदेश  के स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सेजल का एक दिवसीय नयना देवी विधानसभा में दौरा

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

03 जनवरी। हिमाचल  प्रदेश  के स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सेजल  नयना देवी जी विधानसभा  क्षेत्र  के एक दिन के दौरे पर आ रहे है ये जानकारी देते हुए अप्पर मंडल के अध्यक्ष  लेख राम ठाकुर ने बतया  की स्वास्थ्य मंत्री सुबह 11 बजे राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा  में केंद्रीय सुचना प्रसारण व् खेल मंत्री व् सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रारम्भ किये गए सांसद खेल महाकुम्भ का  नयना देवी जी विधानसभा अप्पर मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे ।उसके बाद स्वस्थ्य मंत्री  2  बजे जुखाला में  सामुदायिक स्वास्थ्य  मारकंड को नागरिक अस्पताल बनाए जाने पर शुभारम्भ करेंगे ! इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रणधीर  शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

News Archives

Latest News