प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सर्वोदय संवाद का आयोजन

Politics Shimla

DNN शिमला

22 मार्च। प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग ने जिला शिमला के पार्टी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला सर्वोदय संवाद का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में जिले से लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहिंसा का संदेश,देश की आजादी व निर्माण में कांग्रेस नेताओं के योगदान पर चर्चा की गई।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश की एकता और अंखडता बनाए रखने को अपने नेताओं का बलिदान दिया है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस का योगदान सर्बोपरि रहा है।कांग्रेस ने हमेशा ही महात्मा गांधी के दिखाए पथ सत्य और अहिंसा का अनुसरण किया है।उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में आये प्रशिक्षकों से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश जिस गम्भीर चुनौती से गुजर रहा है वह बहुत ही चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा भाजपा सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपने राजनैतिक एजेण्डे पर काम कर रही है।
हिमराल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में अपने ऐसे ही प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर सभी जिलो व ब्लॉकों में अपने समन्वयक नियुक्त करेगी जिससे पार्टी की विचारधारा के प्रचार व प्रसार को पूरा बढ़ावा मिल सकें और पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।
आज के इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अखिल भारतीय प्रशिक्षण विभाग के संयोजक पंकज मुसाफिर,विद्यासागर चौहान, उदय नंद शर्मा, डॉक्टर निशा शर्मा के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी राजकुमारी सोंनी,एम.डी. शर्मा,निर्मला चौहान,चंद्रशेखर शर्मा व कई अन्य लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News