प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में सोलन को विशेष स्थान

Others Politics Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हिमाचल प्रदेश
विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में संपन्‍न हुए जिसमें 42 जिला के जिला अध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधि
और 90 विभिन्‍न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों, महासचिवों व अन्य पदाधिकारियों नें भाग लिया। इस
अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा मुख्य अतिथि के रुप में
उपस्थित रहे। चुनाव में श्री प्रदीप ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष, सौरभ वैद जिला कांगडा व दर्शोक
ठाकुर जिला हमीरपुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व  भरत शर्मा जिला शिमला को महासचिव के पद के
लिए सर्व सहमति से चुना गया। इन चुनाव में जिला सोलन से शमशेर सिंह ठाकुर (भू-व्यवस्था
कार्यालय सोलन) को मुख्य सलाहकार,  रविकान्त (उपायुक्त कार्यालय सोलन) व  ईश्वर दत्त
शर्मा (राजकीय महाविद्यालय दाडलाघाट) को राज्य उपाध्यक्ष के पद पर चयनीत किया गया। इसके
अतिरिक्त  रंजना डोगरा (लोक निर्माण विभाग कार्यालय सोलन) को सह-मीडिया प्रभारी के रुप
में राज्य कार्यकारणी में स्थान दिया गया। इस नियुक्तियों से जिला सोलन के कर्मचारियों में खुशी की
लहर है। इसके लिए उक्त पदाधिकारियों व हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला
सोलन के अध्यक्ष मनदीप ठाकुर नें इसके लिए सभी कर्मचारियों तथा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित
कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष  प्रदीप ठाकुर का आभार प्रकट किया। विभिन्‍न पदों पर चयन
उपरान्त उपरोक्त सभी पदाधिकारियों नें सरकार का विशेषकर मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह
सुखू तथा माननीय स्वास्थ्य मन्त्री डा0 धनी राम शांडिल, माननीय संसदीय सचिव श्री संजय अवस्थी
व  रामकुमार चौधरी व कसौली विधानसभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी का कर्मचारियों की
पुरानी पैशन की मांग को पूरा करनें तथा कर्मचारियों के अन्य कर्मचारी हितो से जुझे मुदों पर सकारात्मक
रुख अपनानें के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष देसराज ठाकुर, महासचिव हरचरण सिहं,
कोषाध्यक्ष मोहन राठौर, मुख्य सलाहकार पवन मरवाह, उपाध्यक्ष खेम चन्द, ईश्वर ठाकुर, चैत राम पाल,
राजेश शर्मा, वरुण शर्मा, महिला उपाध्यक्ष वन्दना शर्मा,  भावना, कानूनी सलाहकार
कुलदीप कुमार, सलाहकार जय सिंह, प्रवीन कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, जीवन धीमान, अतिरिक्त महासचिव
सत्यादेव रतूड़ी, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रैस सचिव कमल चौहान, सचिव पवन शर्मा,
देविन्द्र कुमार, विनोद कुमार, संयुक्त सचिव पंकज शर्मा, रवि कुमार, पाल चन्द, तुलसी राम, हेत राम,
ब्लॉक सोलन के अध्यक्ष कर्मजीत सिंह, ब्लॉक कण्डाघाट के अध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लॉक धर्मपूर की
अध्यक्षा अंजना राणा, ब्लॉक परवाणू के अध्यक्ष सन्दीप शर्मा, ब्लॉक कसौली के अध्यक्ष
रवि वर्मा, ब्लॉक कृष्णगढ के अध्यक्ष पंकज शर्मा, ब्लॉक बद्‌दी के अध्यक्ष निर्मल शर्मा, ब्लॉक नालागढ
के अध्यक्ष अमरीक सिंह, ब्लॉक रामशहर के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह, ब्लॉक कुनिहार के अध्यक्ष सुनील
दत्त, ब्लॉक अर्की के अध्यक्ष ओम प्रकाश तथा ब्लॉक दाडला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी व
उनकी कार्यकारणी द्वारा बधाई दी गई।

News Archives

Latest News