प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्वों का पूर्ण बोध होना चाहिए-भरमौर

Others Politics Solan

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की ओर से संयुक्त मोर्चा बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों—युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन महामंत्री  अक्षय भरमौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन एवं समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
यह संयुक्त मोर्चा बैठक विशेष रूप से संगठन के सभी मोर्चों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी मोर्चे आपसी तालमेल और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
बैठक के दौरान पार्टी की नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष  नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी को उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए विशेष रूप से सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि “संगठन में सभी मोर्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मोर्चे संगठन की रीढ़ होते हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में इनकी भूमिका अग्रणी रहती है।”
पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को सशक्त और सक्रिय बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।”
शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन महामंत्री अक्षय भरमौर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्वों का पूर्ण बोध होना चाहिए। पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सच्ची निष्ठा, अनुशासन और धैर्य के साथ क्रियान्वित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
बैठक में प्रमुख रूप से तरसेम भारती, प्रिया कंबोज, राहुल शर्मा, राजतिलक नेगी, अमरदीप पाजा, अभिलाष ठाकुर, प्रियंका अग्रवाल, विशाखा, धर्मेंद्र ठाकुर, संजय मलिक, अजय धीमान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रमुख रूप में बादल नाहर तथा दिनेश शुक्ला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनिल, कृष्ण ठाकुर, राजू कुंद्रा, गौरव राजपूत, रेनू कलसी, कमल शर्मा, विपिन कपूर, ज्योति शर्मा, अभिषेक गुप्ता, प्रज्वल, पूनम मेहता, सविता भल्ला, आरती सुमन, दीपशिखा सूद, कल्पना ठाकुर, ज्योति ठाकुर, ऋषभ, आदित्य शर्मा, विनोद ठाकुर, कुशाग्र शर्मा, अमन ठाकुर, यशपाल ठाकुर, हनी कंबोज, संजीव नेगी, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, रिंकू चौटाला, मधुसूदन नेगी, विजय सिंह, अभिनय नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News