पैसे 3 गुणा करने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, बरामद हुई नकली नोट बनाने की मशीन

Crime Uttarakhand

DNN देहरादून
भोले भाले लोगों के पैसे 3 गुना करने के नाम पर ठगी के आरोप में उत्तराखंड के काठगोदाम थाना पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली नोट बनाने वाली मशीन भी बरामद हुई है। मामलें का खुलासा एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने किया। ये ठग लोगों को मशीन से 3 गुना नोट बनाने का डेमो दिखा कर ठगी का काम करतें थे।
तीन गुने रुपये बनाने के लिए ये शातिर ठग 55000 रूपए की कर चुके है। शातिर ठगों में एक नैनीताल और दो यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। काठगोदाम थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News