डीएनएन बद्दी
खेल की दुनियां में विश्व प्रतियोगिता में खेलना एक खिलाड़ी का सपना होता है और ऐसे में यदि चयन होने के बाद पैसे की कमी आ जाए, तो इंसान दर दर भटकने के लिए मजबूर हो जाता है। कुछ ऐसा ही मंधाला निवासी अनिल मेहता के साथ हो रहा है, लेकिन उनकी इस दिक्कत को देखने व समझने के बाद उनकी मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाना भी शुरू कर दिए है। दरअसल अनिल मैहता का चयन मैक्सिको में हो रही माऊथाई वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लगभग 4 लाख रुपए की जरूरत है। हालांकि अनिल पुलिस विभाग में कार्यरत है, लेकिन बावजूद इसके उसके पास धन की कमी आ रही है। अनिल मैहता के परिवार के पास इतनी गुंजाईश नहीं है कि वो इतना सारा पैसा उसके ऊपर लगा सके। अनिल की सहायता के लिए कुछ उद्योगपतियों ने उसे सपोंसर किया है व गुरप्रीत सिंह, दिनेश पराशन, संजीव मैहता, राजीव मैहता व निलेश पटेल ने उक्त युवक को 1 लाख 35 हजार रूपया एकत्रित कर दिया है।
मधाला निवासी अनिल मैहता ने वर्ष 2016 में मलेशिया में हुई अंर्तराष्ट्रीय माऊथाई चैम्पियनशिप में प्रौफैशनल बैल्ट हासिल की व वर्ष 2017 में बैलारूसा में हुई बल्र्ड चैंम्पियशिप के क्वार्टफाईनल में पहुंचा वहीं मुआथाई में 6 प्रोफैशल फाईट हुआ जिसमें से चार में जीत दर्ज की एक ड्रा हुई व एक में हार का सामना करना पड़ा।

















