DNN ऊना
रायपुर सहोड़ा से लापता चल रहे सुमित का शव ऊना के साथ लगते कोटला गांव कर जंगल मे पेड़ से लटका बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौकेे पर पहुंच गए। सुमित 24 सितम्बर से लापता चल रहा था। जिसे परिजनों ने हर जगह ढूंढा लेकिन नही मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व में रेड लाइट चोंक पर चक्का जाम कर दिया। करीब रात 10 बजे से रात 1 बजे तक चक्का जाम रखा। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी दिखी। जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा। पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गयी। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला गर्माता देख एसपी दीवाकर शर्मा, एएसपी विनोद व डीएसपी अशोक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन फिर भी हालत सामान्य नही हुई। इसी बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों में खूब गहमा गहमी हुई। करीब 1 बजे लोगों का गुस्सा शांत हुआ। तब यातायात को दुरुस्त किया गया। परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताई है। गोर हो किसुमित कुमार रायपुर सहोड़ा निवासी 24 तारीख को रायपुर से बंगाणा अपने मामा के पास घर से निकला वहां पहुंचने के बाद करीब 6:00 बजे बंगाणा से वापस अपने घर के लिए रवाना हुआ लेकिन आज दिन तक अपने घर नहीं पहुंचा यह बात सुमित के छोटे भाई निखिल ने बताते हुए कहा कि जब बंगाणा से वापस घर के लिए लौटा तो करीब 7:00 बजे उसकी बात सुमित कुमार से हुई और सुमित ने कहा की भारी बारिश के चलते अपने दोस्त के पास ऊना में ही रुक जाऊंगा और सुबह ही घर पहुंचेगा उसके बाद उसका फोन 7:15 बजे तक चलता रहा और उसके बाद स्विच ऑफ हो गया 25 तारीख सुबह जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की 25 तारीख को जब उसके द्वारा फोन पर बात की गई तो फोन किसी औरत ने उठाया और वह बोली कि मैं कोटला कलां से बोल रही हूं जब घरवाले उस औरत के पास पहुंचे तो उसने कहा कि यह फोन यहां पर गिरा हुआ था वहीं कुछ दूरी पर सुमित कुमार का मोटरसाइकिल और चप्पले भी पढ़ी हुई थी आसपास काफी देर तक उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला बाद में घरवालों ने इस बारे पुलिस को सूचित किया इस बारे में बंगाणा और कोटला कलां में पुलिस ने पूछताछ की लेकिन अभी तक सुमित कुमार का कोई सुराग नहीं मिला और अब उसका शव कोटला गांव में ही जंगल से मिला है।















