पेड़ से लटका मिला जिप सदस्य कविता कंटू का शव, जांच में जुटी पुलिस

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

23 नवंबर। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह उपनगर समरहिल में रामपुर की जिला परिषद सदस्य कविता कंटू का शव एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिला परिषद सदस्य ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बालूगंज पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि सांगटी में एक पेड़ से एक महिला का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि रामपुर जिला परिषद सदस्य कविता कांटू का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई है। जिला परिषद सदस्य की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है। उधर डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी जांच जारी है। जिला परिषद सदस्य ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है, इसको लेकर पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News