DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट में एक महिला का शव फंदा से लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला साधुपुल पोस्ट आफिस में कार्यरत थी और पिछले कल से अपने घर नहीं गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति ने बीती रात कंडाघाट थाने में दर्ज करवाई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद एस.पी. मधुसूदन शर्मा, डीएसपी मुख्यालय योगेश दत्त जोशी ने मौके का दौरा किया। महिला की पहचान ममता निवासी राजगढ़ के तौर पर हुई है। मामला आत्महत्या का है या कुछ और इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।















