पेट्रोल पंप के ऑफिस में लगी आग, लाखों का नुकसान

Crime Una

DNN ऊना
04 जुलाई। जिला ऊना में एक पेट्रोल पंप में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है । देर रात रामपुर रोड़ ऊना पर स्थित बाबा बालक नाथ फाइलिंग स्टेशन पर बने ऑफिस में अचानक आग लग गई। जब पेट्रोल पंप में लगी तो पेट्रोल पंप के आस पास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग पर काबू न पाते देख घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई ।

जिसके बाद स्थानीय लोगों व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया । बरहाल किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है। पंप मालिक राकेश कुमार ने बताया कि आग की खबर स्थानीय लोगों द्वारा उनको मिली जिसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोग आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास कर रहे थे । उन्होंने बताया कि आग से ऑफिस में रखा कंप्यूटर, छत की सिलिंग, सिलिंग फेन, बिजली की वायरिंग आदि समान जलकर राख हो गया। वही फायर विभाग टीम के मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने जानकारी दी की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग कि टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर नियंत्रण पाया । उन्होंने बताया कि आग से डेढ़ लाख का नुक्सान का अनुमान है। जबकि करीब एक करोड़ की संपति बचाई गई है।

News Archives

Latest News