DNN धर्मशाला
उपनिदेशक सैनिक कल्याण एवं सेवानिवृत स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा ने जानकारी दी है कि भूतपूर्व सैनिक जिनको किसी भी प्रकार से कोई पेंशन नहीं मिलती है उनके लिए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक माह चार हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान है। 

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत नवीकरण तथा नये आवेदन 11 मार्च, 2019 तक ऑनलाईन भर सकते है उन्होंने बताया कि सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह है कि इस योजना का अत्याधिक मात्रा में आवेदन करके लाभ उठाएं।















