पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, निजी कार्य में रिपोर्ट देने के लिए किया गया था टैस्ट

Arki Himachal News Kasauli Others Solan

DNN कसौली (सोलन)

23 दिसंबर। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आरटी पीसीआर के जरिए जांचे गए सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह सैम्पल एहतिहात के तौर पर जांचा गया था और जांच के लिए केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली भेजा गया था, जहां से मंगलवार देर शाम सैम्पल की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। यह रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का कोरोना टैस्ट सोमवार को जांच के लिए लिया गया था। यह सैम्पल एहतिहात के तौर पर लिया गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आगामी दिनों में चंडीगढ़ अपने निजी कार्य के लिए जाना है, जहां उन्हें कोविड रिपोर्ट सौंपनी है। इसी के चलते उन्होंने अपना कोविड-19 सैम्पलिंग करवाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह इन दिनों अपने ससुराल आए हुए है। उनका ससुराल कसौली के साथ लगते कृष्णगढ़ में है। यही उनकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी की टीम ने सैम्पलिंग की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य लाभ व विश्राम करने के लिए आए है। पूर्व मुख्यमंत्री यहां अपने साले व कृष्णगढ़ रियासत के वंशज व सोलन जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राणा अरुण सेन के रियासती निवास कुठाड़ पैलेस में ठहरे हुए हैं। पंचायत व आसपास के लोग उनका कुशलक्षेम पूछने और उनका दीदार करने कुठाड़ पैलेस आ रहे हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी के खंड चिकित्साधिकारी डा. उदय ठाकुर का कहना है कि टीम द्वारा सैम्पलिंग की गई थी। सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजा गया था, जहां से उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

News Archives

Latest News