पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास पर हुई लंच डिप्लोमेसी । कई राजनैतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Politics Shimla

DNN शिमला (सुनील)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज अपने घर होली लॉज में कांग्रेस नेताओं को लंच दिया। दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो गया। ढाई साल के बाद वीरभद्र सिंह राजनीति में फ‍िर सक्रिय हुए हैं। काफी समय से बीमार चल रहे वीरभद्र सिंह का स्‍वास्‍थ्‍य अब काफी हद तक ठी है। वहीं, बीते दिनों कांग्रेस नेताओं में चल रही खींचतान के बीच वीरभद्र सिंह ने सबको लंच के बहाने अपने पास बुलाया है। अधिकतर कांग्रेस दिग्‍गज व अन्‍य नेता वीरभद्र सिंह के घर पहुंचे हैं। लेकिन कुछ बड़े चेहरे नदारद भी दिखे, जिनमें कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू सहित पूर्व मंत्री एवं वरिष्‍ठ नेता जीएस बाली भी शामिल हैं। ये नेता वीरभद्र आवास पर नहीं पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं पहुंचे थे। इस कारण चर्चाएं शुरू हो गई थीं। लेकिन डेढ़ बजे के बाद वह होली लॉज पहुंच गए।
इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक पवन काजल, नंद लाल, मोहन लाल बरागटा, विनय कुमार, सुंदर ठाकुर, लखविंदर राणा, इंद्रदत्त लखन पाल, जगत नेगी लंच पर पहुंचे। पूर्व विधायकों में ठाकुर सिंह भरमौरी, संजय रत्न, विद्या स्टोक्स, प्रकाश चौधरी, जगजीवन पाल होली लॉज पहुंचे।

News Archives

Latest News